• Tue. Mar 10th, 2026

पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 22, 2024

 

बड़कागांव:बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई की दिनांक – 26.11.2024 को थाना पर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ कि गिद्दी सी कोलियरी में दिनांक – 25.11.2024 को समय करीब 01.00 बजे लाल रंग के अपाची मोटरसाईकिल से दो अज्ञात अपराधी आये और श्याम सुन्दर पाण्डेय को धमकाते हुए बोला गया कि काम बंद करो। ग्रुप से बात किये बिना काम चालु करोगें तो अंजाम बुरा होगा और हथियार लहराते हुए भाग गये। इस संबंध में गिद्दी थाना कांड संo 99/24 दिनांक 26.11.2024 धारा – 308(4)/308(5)/ 61 (2) बीएनएस के तहत कांड अंकित किया गया। इस कांड का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़‌कागांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा उपलब्ध साक्ष्य एवं पतरातु थाना के सहयोग से इस कांड में शामिल (1.) सुजित कुमार गोस्वामी उम्र 27 वर्ष पिता स्व० नंदलाल गोस्वामी सा० हाथीडाड़ी। (2.) विक्की राम उम्र 26 पिता राजदेव राम सा०- सयाल पिपल सेन्टर । एवं (3.) अमोद कुमार गुप्ता उम्र 25 वर्ष पिता स्व. अरुण कुमार गुप्ता सा० जवाहर नगर, भुरकुंडा, जिला – रामगढ़, तीनों को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा बताया गया कि हजारीबाग जेल में बंद अमन श्रीवास्तव के द्वारा इस पूरी कांड का प्लानिंग किया गया था। तथा अमन श्रीवास्तव के लोगों के द्वारा ही इस घटना को कारित करने में लाल रंग का बाईक और हथियार उपलब्ध कराया गया था । विक्की राम और सुजित कुमार गोस्वामी बाईक लेकर घटनास्थल में गये तथा अमोद कुमार गुप्ता को रेकी करने के लिए रिभर साईड में रखा। चुकिं घटना के बाद इसी रास्ते से भागना था। इस घटना के बदले अमन श्रीवास्तव के लोगों के द्वारा इनलोगों को 25000-/ रूपया देने कि बात बोला गया था। घटना के दिन विक्की राम एवं सुजित कुमार गोस्वामी द्वारा पहने हुए जैकेट को बरामद किया गया है। अब तक के अनुसंधान में इस कांड का मुख्य कारण लेवी लेने को लेकर घटना करने की बात प्रकाश में आया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद समानों का विवरण :- अभियुक्त विक्की राम द्वारा घटना के समय पहना हुआ स्वेटर, अभियुक्त सुजित कुमार गोस्वामी द्वारा घटना के समय पहने हुए जैकेट एवं घटना के समय का सी०सी०टी०भी० फुटेज। छापामारी टीम में शामिल पुलिस कर्मी :- पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागाँव, कुन्दन कुमार, थाना प्रभारी गिद्दी थाना, पु०अ०नि० कुमार आश्विनी, गिद्दी थाना एवं गिद्दी थाना रिजर्व गार्ड के 1. हव0 इन्द्रदेव मोची।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *