• Wed. Apr 1st, 2026

जामताड़ा साइब पुलिस ने 6 शातिर साइबर अपराधियों को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से किया गिरफ्तार

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 30, 2024

 

 

जामताड़ा : शुक्रवार को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 6 शातिर साइबर अपराधियों को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक बाइक, 18 मोबाइल, 16 फर्जी सिमकार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में सूरज मंडल तथा लालू यादव का पुराना अपराधिक इतिहास है.

crescent ad

 

जो पूर्व में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है. मामले का खुलासा एसडीपीओ विकास आनंद लांगूरी ने साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया. एसडीपीओ विकास आनंद लांगूरी ने बताया कि एसपी एहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में टीम गठित की गई.

 

इंस्पेक्टर जयंत तिर्की, एसआई प्रकाश सेठ, प्रशांत कुमार, विनोद सिंह सहित अन्य पुलिस बल को शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया, मोहनपुर, रंगामाटी गांव में छापेमारी कर 6 शातिर साइबर अपराधी सूरज मंडल, परशुराम मंडल, लालू यादव, रोबिन मंडल, विकास मंडल तथा दीपेश मंडल को गिरफ्तार किया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *