• Thu. Mar 12th, 2026

_कुंभ मेला को उड़ाने की धमकी देने वाला बिहार से गिरफ्तार, ‘नासिर पठान’ नाम से बनाई थी फेक आईडी

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 6, 2025

 

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया में कुंभ मेला 2025 को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार. इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर आयुष कुमार जायसवाल ने धमकी दी थी. जिसकी शिकायत दर्ज होते ही प्रयागराज पुलिस और पूर्णिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया. यूपी पुलिस आरोपी आयुष को अपने साथ लेकर प्रयागराज चली गई.

 

कुंभ उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार : दरअसल, 13 जनवरी से शुरू होने वाले कुंभ मेला में आने वाले लोगों को उड़ा देने की धमकी देने वाले युवक का मामला सामने आया था. युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए धमकी दी थी कि वह प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर लोगों को नुकसान पहुंचाएगा. इस धमकी के बाद यूपी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और मामला दर्ज किया.

 

युवक की पहचान और गिरफ्तारी : धमकी देने वाला युवक पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के साहिदगंज गांव निवासी आयुष कुमार जायसवाल है. यूपी पुलिस ने पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद, पूर्णिया पुलिस के साथ मिलकर युवक की तलाश शुरू की. यूपी पुलिस ने पूर्णिया पुलिस कप्तान से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयुष जायसवाल को गिरफ्तार किया.

 

नेपाल यात्रा और जांच की दिशा : गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ कि आयुष ने सोशल मीडिया पर ‘नासिर पठान’ के नाम से फेक आईडी बनाकर धमकी दी थी. यूपी पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आयुष जायसवाल नेपाल क्यों गया था और वहां उसने किससे मुलाकात की थी. पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि आयुष के साथ नेपाल में और कौन लोग थे।

 

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज : पूर्णिया के आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि यूपी पुलिस ने आयुष कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अपने साथ ले गई है. मामले में अधिक जानकारी के लिए जांच जारी है. आयुष के खिलाफ कुंभ मेला में बम ब्लास्ट करने की धमकी देने के लिए यूपी पुलिस ने मामला दर्ज किया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *