• Tue. Sep 23rd, 2025

गोधर पेट्रोल पंप के समीप हुई गोलीकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

ByBiru Gupta

Jan 5, 2025

 

 

केंदुआ:-केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधर पेट्रोल पंप के समीप बीते सोमवार को अहले सुबह 5 बजे अज्ञात अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर व खलासी को गोली मारकर घायल कर दिया था जिसके बाद अपराधी मौके  से फरार हो गए थे। वही घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था । जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया था। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के कारण खैनी मांगने और न देने पर अपराधियो ने गोली चला दी थी।सूत्रों के अनुसार डीजल चोरी या लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियो ने ड्राइवर व खलासी पर गोली चलाई थी।केंदुआडीह पुलिस गोलीकांड की घटना के बाद से गहन छानबीन में जुटी हुई थी। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज और सूत्रों के मदद से अपरिधियो को पकड़ने के लिए जाल बिछाई गई थी। इस मामले में केंदुआडीह पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर गोधर काली बस्ती से आकाश कुमार राम पे0रामवृक्ष राम को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही थी, इसी क्रम में शनिवार को शुकरा राम उर्फ सुमित राम को  गोधर काली बस्ती से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीन और अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर गोली कांड की पुछताछ किया जा रहा है।शुकरा राम को गिरफ्तारी का नेतृत्व डीएसपी विधि व्यवस्था नौसाद आलम स्वयं कर रहे थे।मौके पर बैंक मोड थाना, धनसार थाना,गोन्दुडीह ओपी,सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। वही केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक वक्कार हुसैन ने जानकारी दी है कि इस गोलीकांड का जल्द ही उदभेदन कर लिया जाएगा।गिरफ्तार शुक्ररा राम का पूर्व से अपराधीक इतिहास रहा है।इस पर केन्दुआडीह थाना कांड संख्या 58/20, 62/20, 131/18, 39/18,89/18,145/19, 116/15, 6/23, और धनसार थाना कांड संख्या 214/18 दर्ज है। वही आकाश राम पर भी केन्दुआडीह थाना कांड संख्या 111/19 दिनांक 17/08/2019 भादवि 323/341/504/354/34,दर्ज है केअलावे लोदना ओपी कांड संख्यां 47/22 दिनांक 07/06/2022 भादवि 392 दर्ज है। समाचार प्रेषण किये जाने तक डीएसपी और कई थाने के पुलिस अधिकारीयों द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *