• Sat. Mar 7th, 2026

बिहार में वीरप्पन गिरफ्तार, रंगदारी मांगने कर्नाटक से आया था जमुई

admin's avatar

Byadmin

Apr 19, 2025

 

 

 

जमुई: बिहार के जमुई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश सुभाष कुमार उर्फ वीरप्पन को गिरफ्तार किया है. वीरप्पन आपराधिक घटना को अंजाम देने जमुई पहुंचा था. स्टेशन जाने के दौरान पतौना पुल के पास एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया है.

 

जमुई में इनामी बदमाश गिरफ्तार: गिरफ्तार बदमाश पर सरकार ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है. वीरप्पन की गिरफ्तारी मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना पुल के पास से हुई है. एसपी मदन कुमार आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर हत्या, रंगदारी, अपहरण, लूट समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज है. पुलिस को लंबे समय से वीरप्पन की तलाश थी.

 

“एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी वीरप्पन पर दर्जनों संगीन मामला दर्ज है. चार-पांच वर्षों से कर्नाटक में छुपा था. वीरप्पन के पास से एक देसी पिस्टल 15 राउंड गोली एक कर्नाटक नंबर की गाड़ी और एक मोबाइल भी मिला है. वह ग्रुप बनाकर संगीन अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था.” -मदन कुमार आनंद, एसपी, जमुई


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *