• Mon. Sep 29th, 2025

गोन्दूडीह कोल डंप में हुई गोली कांड में एक गिरफ्तार,भेजे गए जेल

ByBiru Gupta

Mar 30, 2025

 

केन्दुआ:-गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र अन्तर्गत गोन्दुडीह कोलडंप में कोयले लोडींग और अवैध कोयला की तस्करी में वर्चस्व कायम करने को लेकर दो पक्षों में गुरूवार को जमकर मारपीट व ईट पत्थर, लाठी डंडे चला। सूत्रों के अनुसार पूरा कोल डंप रण क्षेत्र में तब्दील हो गया था।जिसमे ईस्ट बसेरिया क्षेत्र के ललन पासवान का विवाद बसेरिया यादव बस्ती के लोगों से हुआ था विवाद में भगदड़ मचने व अपने को चारों ओर से घिरा देख ललन पासवान अपने समर्थकों के साथ जान बचा कर भागने के क्रम में हमलावरों ने पीछा कर पत्थरबाजी करते हुए, गोली बारी करने लगा।ईस्ट बसेरिया जोरिया के समीप ललन पासवान को गोली लगी, गनीमत रहा कि गोली गर्दन को छूकर निकल गया। कुछ लोग पत्थरबाजी में चोटिल हुए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल ललन  पासवान को एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया घटना की सूचना पाकर गोन्दुडीह और ईस्ट बसेरिया दोनों पुलिस मौके पर पहुँच घटना की जांच पड़ताल कि।इस घटना में डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद स्वयं अस्पताल जाकर घायल ललन से पुछताछ किए सीमा विवाद के कारण शुक्रवार देर रात वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गोन्दुडीह ओपी में घायल ललन पासवान के फर्द ब्यान पर कांड संख्या 49/25 दर्ज किया गया है। ललन पासवान ने बसेरिया यादव बस्ती निवासी श्यामसुंदर यादव, गुलटन यादव सहित 10अन्य पर जान से मारने का मामला दर्ज कराया है। वहीं गोन्दुडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा ने घटना में बिना देर किए त्वरित करवाई करते हुए श्यामसुंदर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *