
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान माली थाना क्षेत्र के मोहर कर्मा गांव निवासी आनंद कुमार तथा सूर्यवंश सिंह के रूप में की गई है।

इस संबंध में माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि दहेज हत्या से जुड़े मामले में माली थाना कांड संख्या 38/26 दिनांक 09/03/2026 दर्ज किया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 80(2), 61(2) तथा 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और नामजद अभियुक्तों को पकड़ लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दहेज प्रथा और उससे जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
