• Tue. Mar 3rd, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में शराब बरामद,स्कर्पियो वाहन जब्त

admin's avatar

Byadmin

Mar 3, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरड़ीह गांव में विशेष छापामारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक चार चक्का वाहन पर लदी कुल 397.125 लीटर शराब जब्त की गई।

हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा।थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपरड़ीह गांव में अवैध शराब की खेप पहुंचाई गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की। छापे के दौरान एक चार चक्का वाहन पर 270.5 लीटर देशी शराब एवं 126.625 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है तथा अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। फरार अभियुक्त की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *