• Wed. Feb 11th, 2026

पुलिस ने कार से विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Feb 10, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद (नवीनगर)। जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के क्रम में नवीनगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप से एक कार से विदेशी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव निवासी रजनीश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा जब्त कार की तलाशी के दौरान कुल 1,500 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष के प्रभार में रहे एस आई सुमित कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की तस्करी की जा रही है।

सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप वाहन जांच के दौरान उक्त कार को रोका।तलाशी लेने पर कार के अंदर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से कार सहित शराब को जब्त कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया। इस मामले में नवीनगर थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *