
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर (औरंगाबाद)।

नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान माली थाना क्षेत्र के ईटवा गांव निवासी सरोज कुमार एवं सुजीत कुमार, दोनों पिता नरेश मेहता, के रूप में की गई है।
माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि दोनों वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध अजमानतीय वारंट जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दोनों आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटी को थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियान से अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
