• Tue. Feb 17th, 2026

निरसा में यूपी पुलिस की बड़ी दबिश: करोड़ों की जीएसटी चोरी में 8 गिरफ्तार, खुला ‘शेल कंपनी’ का बड़ा खेल

admin's avatar

Byadmin

Jan 28, 2026

 

संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा निरसा (धनबाद): उत्तर प्रदेश की औरैया पुलिस ने निरसा क्षेत्र में तीन दिनों तक छापेमारी कर फर्जी शेल कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस गिरफ्तारी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है— पकड़े गए लोग कोई बड़े कारोबारी नहीं, बल्कि ऑटो चालक, खैनी विक्रेता और दिहाड़ी मजदूर हैं।

आधार और पैन कार्ड लेकर बनाया गया ‘मोहरा’

पकड़े गए मजदूरों की कहानी सुनकर हर कोई दंग है। उनके अनुसार, मैथन मेढा क्षेत्र के रहने वाले श्याम सुंदर पासवान ने उन्हें कोऑपरेटिव सोसाइटी बनाकर सरसों तेल मिल खोलने का झांसा दिया था। नौकरी और 5,000 रुपये प्रति माह का लालच देकर उनके आधार, पैन और वोटर कार्ड ले लिए गए। एक साल तक उन्हें नकदी पैसे दिए गए, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी कि उनके नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा हो रहा है।

जीएसटी का ‘जी’ भी नहीं जानते ये मजदूर

गिरफ्तार उमेश मालाकार, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा और अन्य ने बताया कि वे गरीब और अनपढ़ हैं। उन्हें जीएसटी (GST) के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर शेल कंपनियां बनाई गईं और भारी राजस्व की चोरी की गई।

मामले की पृष्ठभूमि

यूपी के इटावा जिले के राज्य कर अधिकारी वीरी सिंह ने 30 जुलाई 2025 को औरैया कोतवाली में कर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले की जांच करते हुए यूपी पुलिस निरसा पहुंची। पुलिस अब इन मजदूरों को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी कर रही है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *