• Tue. Feb 17th, 2026

आर्म्स एक्ट मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jan 22, 2026

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी डाक बंगला के समीप से की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान डाक बंगला रोड निवासी मोहम्मद अयूब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट मामले से संबंधित एक संदिग्ध व्यक्ति डाक बंगला के आसपास मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

इस छापेमारी दल का नेतृत्व एस.आई. विशाल शेखर ने किया, जिसमें सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *