• Sun. Mar 1st, 2026

पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

admin's avatar

Byadmin

Jan 20, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिमरी धमनी गांव निवासी निखिल कुमार, पिता जितेंद्र मेहता, थाना माली क्षेत्र के रूप में की गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध माली थाना कांड संख्या 9/26 के तहत पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने कहा कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *