
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरा बाजार के समीप से एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस द्वारा खैरा बाजार के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में संदिग्ध अवस्था में आ रहे ट्रक (वाहन संख्या BR02 Q1634) को रोका गया।

तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई ए एस आई संजय कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवानों के सहयोग से की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ट्रक चालक रविरंजन कुमार, निवासी नासरीगंज गांव, थाना नासरीगंज, जिला रोहतास, तथा पवन कुमार और उमेश कुमार, दोनों निवासी पदुम टोला गांव, थाना अंकोढीगोला, जिला रोहतास के रूप में की गई है।
पुलिस ने मौके से कुल 60 पेटी रॉयल विदेशी शराब एवं गॉड फादर ब्रांड की 500 एमएल की 68 बोतलें बरामद की हैं। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा लगभग 514 लीटर बताई जा रही है। इस संबंध में एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
