• Mon. Jan 5th, 2026

निरसा गोलीकांड का खुलासा: कालीमाटी में दहशत फैलाने वाला मुख्य आरोपी युवराज सिंह गिरफ्तार, पिस्टल बरामद।

Byadmin

Jan 4, 2026

निरसा: निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया कोलियरी स्थित कालीमाटी में नए साल के दिन हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। निरसा एसडीपीओ (SDPO) रजत मणिक बाखला ने आज निरसा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी युवराज सिंह को पुलिस ने एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला? विदित हो कि दिनांक 01 जनवरी 2026 को पैसों के लेनदेन के विवाद में निरंजन चौहान और युवराज सिंह के बीच गाली-गलौज हुई थी। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि युवराज सिंह ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब छह राउंड हवाई फायरिंग की थी। घटना के बाद पीड़ित निरंजन चौहान ने युवराज सिंह, सूरज सिंह, प्रसंजीत वाकती, राहुल सिंह और कान्हाई यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

आपराधिक इतिहास और कानूनी कार्रवाई एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवराज सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी निरसा थाना में रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा डालने और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस कांड में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

छापेमारी जारी प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही वे भी सलाखों के पीछे होंगे।

इस मौके पर निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, अविनाश कुमार, नितिन पोदार और निरंजन आइंदु सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *