
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश पुलिस को थी। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र जोगाबांध गांव निवासी

अनिल राजवंशी, पिता गनौरी राजवंशी, गया रजवार उर्फ चंद्रमा रजवार, पिता भोला रजवार, शुबा रजवार, पिता स्व. चन्द्रदेव रजवार के रूप मे की गई है। ये सभी न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर पुलिस को वांछित थे। थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई संजय कुमार एवं राजू कुमार की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीनों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नवीनगर थाना पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चला रही है।

इसी क्रम में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हमारी टीम तत्परता से ऐसे सभी मामलों में कार्य कर रही है, ताकि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
