• Thu. Mar 5th, 2026

बड़कागांव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2025

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि बड़कागांव थाना कांड संख्या 41/25 धारा 21(बी) 29 के प्राथमिक अभियुक्त विकास ठाकुर पिता नरेश ठाकुर एवं सिकंदर ठाकुर पिता छगन ठाकुर दोनों ग्राम ठाकुर मुहल्ला बड़कागांव एवं बड़कागांव थाना कांड संख्या

72/ 25 धारा 21(बी) 29 के तहत तानो उर्फ तनवीर पिता इम्तियाज़ खान मुस्लिम मुहल्ला बड़कागांव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी श्री गुप्ता ने आगे कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी के विरुद्ध छापामारी निरंतर जारी रहेगी।

गांव समाज के लोग सहयोग करेंगे तो इस धंधे से जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि गांव समाज को सुधारना है तो नशाखोर में लिप्त युवाओं पर कार्रवाई जरूरी है अन्यथा इसका दुष्प्रभाव समाज में व्यापक रूप से बढ़ती जा रही है। कार्रवाई में मुख्य रूप से एसआई अभिषेक कुमार के अलावे सशस्त्र बल के जवान शामिल थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *