
अमित चौहान की रिपोर्ट

धनबाद :गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने अपराधियों के पास से करीब 17 लाख रुपये भी जब्त किया है. साथ ही 70 अधिक जमीन की डीड और हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में से एक वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान का चचेरा भाई है. गिरफ्तार अपराधियों के तार टेरर फंडिंग से जुड़े होने की भी संभावना है. पुलिस इसकी जांच में जुटी है. यूएसडीटी के माध्यम से ये अपराधी पैसे का ट्रांसफर करते थे.

*एसएसपी ने की पुष्टि
एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि प्रिंस खान गिरोह से जुड़े आठ अपराधियों को पिछली बार पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली उसके बाद 12 स्थानों पर छापेमारी की गई. जिसमें 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था. इनमें से चार अपराधियों के प्रिंस खान गैंग से जुड़े होने के साक्ष्य मिले हैं. चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अपराधी प्रिंस खान के लिए काम करते थे.
गिरफ्तार अपराधियों में 55 वर्षीय परवेज खान, 31 वर्षीय सैफ आलम उर्फ राशिद,33 वर्षीय तौसीफ आलम उर्फ मुन्ना और 46 वर्षीय इम्तियाज अली उर्फ लाडले शामिल है. अपराधियों के पास से 17 लाख, 34 हजार, 900 रुपये नगद राशि, एक पिस्टल, 47 गोली, जमीन के 70 डीड, विभिन्न बैंकों के 18 एटीएम कार्ड और 8 मोबाइल जब्त किए गए हैं.
*टेरर फंडिंग के तार जुड़ने की संभावना
एसएसपी ने बताया कि पिछले दिनों रांची और बोकारो से गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पाकिस्तान से हथियार खरीदने की बात सामने आई थी. पुलिस इस विषय पर भी अनुसंधान कर रही है. टेरर फंडिंग के तार जुड़ने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस आगे की जांच पड़ताल चल रही है. इस गिरोह का एक रेस्टोरेंट भी चलता �
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
