• Mon. Sep 29th, 2025

कुशबेरिया कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

Byadmin

Aug 1, 2025

 

बलियापुर – कुशबेरिया गांव में गुरुवार की आधी रात को बुजुर्ग आनंद टुडू 55 वर्ष का  मिट्टी घर  बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। जिससे वह मिट्टी के मलवे में दब गया था।

परिजनों व आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला। परिजनों ने उसे शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद में भेज दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

कैसे घटी घटना- बुजुर्ग आनंद टुडू रात में खाना खाकर मिट्टी के बने घर में सोने चला गया। उसी घर में बैल भी बंधा हुआ था। रात करीब डेढ़ बजे अचानक उसका घर गिर गया। मलवे में दब गया। दूसरे घर में परिजन सोये हुए थे। जोरदार आवाज सून कर सब जाग गये। बुजुर्ग आनंद टुडू को काफी मशक्कत के बाद निकाला। इस दौरान घर के अंदर बांधा एक गाय की मलवे से दबकर मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर बलियापुर प्रखंड कार्यालय के बीपीआरओ मो आलम, मुखिया डोली हांसदा, आजाद हांसदा, षष्ठी दे झामुमो प्रखंड सचिव निर्मल रजवाड़ राजेंद्र हेमरम विजय महतो संतोष हेंब्रम आदि पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। और स्थिति की जानकारी ली प्रखंड कार्यालय के बीपीआरओ मो आलम ने बताया कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट अंचल अधिकारी बलियापुर को सौंप दिया जाएगा। बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन की ओर से क्षतिपूर्ति दी जायेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *