• Sun. Feb 15th, 2026

गोधर कोल डंप में अज्ञात अपराधीयों ने हाईवा ट्रक के शीशे तोड़ चालक को किया घायल

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2025

 

केंदुआ। कुसुन्डा क्षेत्र संख्यां 6 के गोधर डम्प के समीप कोयला ढुलाई कर रही हाईवा गाड़ियो पर गोधर काली बस्ती के अज्ञात अपरिधियो द्वारा पत्थर मारकर तीन हाइवा ट्रक के शीशे तोड़ दिए गए है। घटना शनिवार देर शाम 8 बजे के करीब का है।

 

जिसमे पत्थर से एक हाईवा चालक बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पाण्डे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच मामले के छानबीन में जुट गए है। सूत्र बताते है कि उक्त स्थल पर आए दिन अज्ञात अपराधियो द्वारा डीजल चोरी जैसी घटना को अंजाम देना आम बात हो गई है। डीजल चोरी शीशा तोडने की अक्सर घटना कोल डम्प के अंदर ही होता है।वहीं ड्यूटी पर तैनात हथियारबंद सीआईएसएफ की टीम देखकर भी मूक दर्शक बनी रहती है।

कोल डम्प के रास्ते मे किसी प्रकार की बीसीसीएल प्रबंधन लाईट की व्यवस्था नही की कर रखी है। प्रबंधन को सड़क एवं लाईट को लेकर पूछे जाने पर एक दूसरे के विरुद्ध दोषारोपण करते है।

यहां बीसीसीएल का कोयलरी क्षेत्र मे न लाइट जलती है न कोई सुरक्षा की व्यवस्था है।जिससे अपराधियों का हौसले बुलंद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *