• Tue. Feb 24th, 2026

Adityapur :घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 24, 2026
आदित्यपुर। घरेलू विवाद को लेकर अपनी पत्नी नितिमा मुन्दुइया की हत्या करने के आरोप में अभियुक्त बुधराम मुन्दुइया को गिरफ्तार कर लिया गया उसके विरुद्ध आदित्यपुर थाना मे कांड संख्या 59/2026, दिनांक 23.02.2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी नामजद अभियुक्त बुधराम मुन्दुइया, उम्र लगभग 58 वर्ष, पिता स्वर्गीय मनय मुन्दुइया को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का वर्तमान पता शिवनारायणपुर सरनाटोला, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला खरसावाँ है, जबकि उसका स्थायी पता कुलडीहा, थाना झिंकपानी, जिला पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) बताया गया है।
गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल मे सीडीपीओ समीर सर्वैया,
सह थाना प्रभारी आदित्यपुर, बिनोद तिर्की, विनोद टुडू,सुरेश राम,पप्पु राम आदि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *