
दारू (हजारीबाग):- दारू भाजपा मंडल अध्यक्ष के निर्तुत्व में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 को लेकर दारू प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने बताया कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 के मुद्दे पर। उन्होंने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि संथाल क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यकर्ता और खनन माफिया के खिलाफ मजबूत आवाज के रूप में उभर रहे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हुआ बल्कि सरकार के इशारे पर हत्या कराई गई है।कई तथ्यों का हवाला देते हुए सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू ने कहा कि सरकार पर निशाना साधते कहा कि झारखंड में खनन की लूट चल रही है, क्योंकि सरकार मौन है

और खनिजों को लूटा जा रहा है ।उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा इन मुद्दों पर मुखर होकर बोलते थे, जिसकी वजह से सूर्या हांसदा की हत्या हुई है. अशोक कुशवाहा ने भी कहा कि बीजेपी ने पहले भी इस मुद्दे को सदन में उठाया था लेकिन अब इस मुद्दे को सड़क पर उठाया जाएगा. कांके नगड़ी में प्रस्तावित ‘रिम्स-2’ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नगड़ी जमीन अधिग्रहण का वहां के रैयत, लंबे समय से विरोध कर रहे हैं लेकिन सरकार उसी जमीन पर रिस्म -2 बनाना चाहती है. और उन्होंने कहा कि सुर्य हांसदा का फर्जी इनकाउंटर को सीबीआई से जांच हो।

सरकार पे निशाना साधते हुए कहा कि सुर्य हांसदा का फर्जी इनकाउंटर में पूरा आदिवासी समाज में आग है।और यह आग तब बुझेगा जब सरकार सीबीआई से जांच करेगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, महा मंत्री इंद्रदेव कुशवाहा, उपाध्यक्ष सत्यरंजय प्रसाद, मंत्री विकास यादव, संयोजक संजय कुमार, सह संयोजक विनोद राणा, वीरेंद्र कुमार , नारायण महतो, राजेश कुमार ठाकुर, नागेश्वर ठाकुर,सागर राणा इत्यादि अनेकों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
