• Sun. Feb 15th, 2026

दारू में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन संपन्न, नरेश प्रसाद और सहाना परवीन बने अध्यक्ष

admin's avatar

Byadmin

Jul 28, 2025

 

दारू (हजारीबाग) – दारू प्रखंड के दो प्रमुख सरकारी विद्यालयों में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय (बालक) में नरेश प्रसाद को अध्यक्ष और आरती देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

वहीं, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दारू में सहाना परवीन अध्यक्ष और रेणु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। प्रबंधन समिति का यह पुनर्गठन मुखिया सुनील कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में मनोज कुमार, मीनाक्षी अंबस्टा, गोपीनाथ मिश्रा और उदय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पर्यवेक्षकों ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव नियमानुसार उन्हीं अभिभावकों के बीच कराया गया जिनके बच्चे विद्यालय में नामांकित हैं और जो पोषक क्षेत्र के निवासी हैं।

इस मौके पर बलदेव नारायण, प्रकाश कुमार, किशोरी मोहन प्रसाद, महेंद्र राम, नारायण दास के साथ साथ सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद थे। नई समिति को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नई समिति से विद्यालय विकास और शिक्षा गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *