• Fri. Mar 20th, 2026

कवालु में गणपति बप्पा को नम आंखों से दी गई विदाई

admin's avatar

Byadmin

Sep 2, 2025

 

दारू( हजारीबाग): प्रखंड के रामदेव खरिका पंचायत स्थित कवालु गांव में सात दिवसीय गणपति पूजा का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। भगवान गणेश की प्रतिमा को आकर्षक रूप से वाहन में सजाकर गाजे-बाजे और जयकारों के बीच पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन कवालु नदी में नम आंखों और आस्था के साथ किया गया।

पूजा पंडाल से लेकर नदी तट तक श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिरस से सराबोर रहा। मुख्य पुजारी सिकंदर सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि यहां प्रतिवर्ष गणपति बप्पा का पूजा अर्चना धूमधाम से किया जाता है। वही समाजसेवी प्रभात सिंह ने बताया कि सात दिवसीय पूजा अर्चना धूमधाम से की गई।

सात दिन पूरे गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस पूजा को सफल बनाने में विशाल सिंह, रोनित सिंह अंशु सिंह, सौरभ, गौरव,आयुष,राजा, मंटू, गोलू, विवेक, विपिन,शैलेश सिंह, विपुल सिंह, जितेंद्र यादव,विजय यादव,शंकर सिंह, परमीत सिंह, कालों साव, विजय राम एवं समस्त ग्रामीण के लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *