
बलियापुर : बलियापुर चौक से गणेश भगवान की प्रतिमा का फूल, गुलाल, पटाखे और ढोल-ढांक की गूँज के साथ भव्य स्वागत किया गया। प्रतिमा का अनावरण शंख ध्वनि, जयघोष और गणपति बप्पा मोरया नारों के बीच प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी के किया। आकर्षक प्रतिमा के साथ नाचते गाते जुलूस के रूप में प्रतिमा को बलियापुर हटिया स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विराजमान कराया गया। पूजा पंडाल का उदघाटन भाजपा नेत्री तारा देवी, उप प्रमुख आशा देवी एवं प्रियंका महतो ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशेष रूप से घनश्याम गरोवर, स्वपन महतो, विजय गोराई, सालेन मण्डल, रबिन्दर वर्मा, मनीष अग्रवाल, मिठू सरया, रूपेश सहित पूजा समिति के अध्यक्ष रुपेश पाल, जगरनाथ पाल, बंसी पाल, कन्हाई दास, मीणा दत्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में हजारों भक्तजन शामिल होकर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

सांसद ने बेंगू ठाकुर का हालचाल जाना


बलियापुर – धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो बुधवार को बलियापुर के सिंदूरपुर गांव पहुंचे। इस दौरान झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के बेंगू ठाकुर से उनके घर पर मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सांसद श्री महतो के साथ प्रेम कुमार महतो, संजू महतो, विनय मुखर्जी, साधना मुखर्जी आदि थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
