
गम्हरिया : अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह के ऊपर घूस मांगने का आरोप झूठा व बेबुनियाद निकला है । जिसकी जांच रिपोर्ट प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी रजत कुमार ने उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को सुपुर्द कर दी है। जिस महिला का आवेदन में हस्ताक्षर का प्रयोग किया गया है। उसकी मृत्यु 34 साल पूर्व भी हो चुकी है। अधिकारी को षड्यंत्र में फंसा कर बदनाम एवं साजिश के तहत तबादले करवाने का बात कही गई है।
क्या था मामला
बीते दिनों संतोष कुमार तिवारी ने उपायुक्त के जनता दरबार में गम्हरिया सीओ पर जमीन के कागजात को ऑनलाइन करने के ऐवज में 20000 रुपए घूस मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। संतोष कुमार तिवारी ने डीसी को दिया आवेदन में जगन्नाथपुर पंचायत की विदामि देवी, पति भुवनेश्वर शर्मा के जमीन संबंधित दस्तावेज को ऑनलाइन करने के एवेज में सीओ द्वारा रिश्वत मांगने के आरोप लगाया था। परंतु जिस महिला द्वारा आवेदन दिया गया है उसकी बेटी ने कहा कि बिदामि देवी की मृत्यु 1990 एवं भुवनेश्वर शर्मा की मृत्यु 2005 में हो चुकी है। आवेदन में हस्ताक्षर भी गलत दिया गया है।
इस संदर्भ में अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह ने बताया कि संतोष कुमार तिवारी भू माफिया एवं जमीन दलाल है। जो पिछले कई वर्षों से जमीन के अवैध कारोबार में सम्मिलित है। जमीन के नाम पर लोगों से ठगी करता है । वही काम नहीं बनने पर अधिकारी के ऊपर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि संतोष कुमार तिवारी द्वारा सरकारी भूमि व वन भूमि को भी आम लोगों के बीच बिक्री किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
