
गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया फेज पांच स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी परिसर में एक 18 वर्षीय ठेका श्रमिक की मौत के बाद कंपनी में हड़कम मच चुकी है प्रबंधन भी घटना के बारे में जानकारी देने से बचते हुए दिखाई दिए. घटना रविवार के दोपहर तीन से चार बजे के आसपास की बताई जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के बलरामपुर का रहने वाला था. उसकी मौत कंपनी परिसर में जेसीबी से दबने से हुई है. वह संवेदक शंभु प्रसाद के अधीन कार्यरत था.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जेसीबी को जप्त कर लिया है, मृतक के शव को टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया. जहां परिजनों को मुआवजा पर सहमत करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया, परिजन शव लेकर बलरामपुर चले गए. हालांकि इसकी पुष्टि ना तो प्रबंधन कर रहा है ना ही पुलिस. ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि मजदूर की मौत कैसे हुई है और प्रबंधन क्यों चुप्पी साधे हुई हैं कहीं मामला सुरक्षा में चूक का तो नहीं हैं. इस संदर्भ में गम्हरिया थाना प्रभारी राजू कुमार ने जानकारी दी की घटना स्थल से पुलिस द्वारा जेसीबी को जप्त कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
