
गम्हरिया: दुर्गा पूजा मैदान में रविवार को गणेश पूजा पंडाल निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ. इस साल लागभग सात लाख की लागत से पंडाल का निर्माण होगा. इस साल भी गणपति के 17 फीट की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा. जानकारी देते हुए समिति के मुख्य संरक्षक युवा आजसू के जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह ने बताया कि गम्हरिया प्रखंड का सबसे चर्चित गणेश पूजा दुर्गा पूजा मैदान गम्हरिया का होता है. इस साल भी काफी भव्य तरीके से यहां पूजा होगा. इसके लिए पूरी कमेटी अभी से ही तैयारी में जुट गई है. पांच दिनों तक चलने वाले गणपति उत्सव में भगवान गणेश के अलग- अलग स्वरूपों का पूजन किया जाएगा. इस दौरान हर दिन अलग- अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही तीन दिनों तक भोग वितरण किया जाएगा. मौके पर कमिटी के अध्यक्ष मनोज सिंह, संरक्षक अमरेन्द्र कुमार, सचिव जय सिंह, विजय सिंह, बिपिन सिंह, गौरव रजक, अंकित बाबू आदि मौजूद रहे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
