
सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित चौधरी ने भारी उत्साह और गाजे-बाजे के साथ जिला समाहरणालय पहुँचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व सुमित चौधरी ने समर्थकों के साथ सरायकेला नगर का भ्रमण किया, जहाँ आम जनता ने उनका स्वागत किया।
नामांकन के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुमित चौधरी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता सरायकेला में पानी की समस्या को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने बताया कि गर्मी आते ही जलस्तर नीचे चले जाने से नगर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए वे प्राथमिकता के आधार पर नई पानी टंकी और सुचारू जल आपूर्ति पर कार्य करेंगे।
सुमित चौधरी ने नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि सरायकेला की नालियों और सड़कों की स्थिति में सुधार करना तथा रुके हुए निर्माण कार्यों को गति देना।
उन्होंने कहा कि पूर्व में जनप्रतिनिधि के रूप में किए गए कार्यों के अनुभव का लाभ जनता को मिलेगा और योजना निर्माण में जो दूरदर्शिता की कमी रही है, उसे दूर किया जाएगा।
सरायकेला नगर पंचायत को विकास के मामले में झारखंड के पोर्टल पर सम्मानजनक स्थान दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य है।
नामांकन के अवसर पर सुमित चौधरी के साथ भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
