• Thu. Feb 5th, 2026

सरायकेला: गाजे-बाजे के साथ सनद आचार्य ने भरा नामांकन, जनसभा में बदलाव का फूंका बिगुल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 4, 2026

सरायकेला: नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अब अपने चरम पर है। बुधवार को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सनद आचार्य (टुल्लू नाना) ने भारी जनसैलाब के साथ अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों, और गाजे-बाजे के साथ निकले इस जुलूस ने शहर में उनकी मजबूत दावेदारी का प्रदर्शन किया।

​समाहरणालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सनद आचार्य सरायकेला स्थित पुराना अस्पताल (मौसी बाड़ी के समीप) पहुँचे, जहाँ एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए आचार्य काफी आक्रामक और भावुक नजर आए।

​सनद आचार्य ने मंच से जनता के सामने अपना विजन रखते हुए कहा कि
यदि उन्हें अवसर मिला तो जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर घर बैठे मोबाइल से काम कराने की व्यवस्था लागू की जाएगी।
​ “अगर कोई कर्मचारी जनता का काम समय पर नहीं करता, तो उसे कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है।”
वर्तमान कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने वादा किया कि नगर पंचायत के हर कार्य की जानकारी के लिए सूचना पट (Notice Board) लगाए जाएंगे, ताकि हर नागरिक को पता रहे कि विकास की योजनाएं क्या हैं और बजट कहाँ खर्च हो रहा है।
अंत में भावुक अपील करते हुए टुल्लू नाना ने कहा, “जनता अगर साथ देती है, तो मैं उनके लिए मर-मिटने को तैयार हूँ। बस एक अवसर दीजिए, हम नगर पंचायत की सूरत बदल देंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *