• Sun. Mar 8th, 2026

एनटीपीसी के सौजन्य से डुमरी में डे नाइट फुटबॉल मैच शुरू!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 20, 2024

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के मनातू पंचायत अंतर्गत डुमरी में डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के सौजन्य से बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में शुभारंभ किया गया!

टूर्नामेंट का उद्घाटन केरेडारी कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक शिव प्रसाद एवं केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी जिला परिषद गीता देवी मुखिया देवंती देवी पंचायत समिति सदस्य चरमी देवी उप मुखिया पूजा कुमारी मुखिया प्रतिनिधि लाल बिहारी गंझु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं फुटबॉल को कीक मारकर किया! इस टूर्नामेंट में केरेडारी प्रखंड समेत दूसरे जिले से कुल 32 टीम भाग ले रही हैं! इन सभी टीमों को जर्सी जूता फुटबॉल भेंट किया जाएगा! ज्ञात हो कि टूर्नामेंट में विजेता उप विजेता के अलावे तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को नगद राशि के साथ आकर्षक शील्ड देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा! इस अवसर पर महाप्रबंधक शिव प्रसाद ने कहा कि खेल खिलाड़ियों के प्रति उनके असीम प्रेम को दर्शाता है ! वही केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी ने कही की फुटबॉल खेलने से मानसिक शारीरिक एवं ताजगी महसूस होती है! अभी के समय में झारखंड में सबसे बड़ा और लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट बनकर उभर रहा है! इस मौके पर टूर्नामेंट संचालक अर्जुन उरांव एनटीपीसी एजीएम रोहित पाल फैजल अहमद मुखिवो उपाध्याय जनरल मैनेजर मुकेश कुमार दिलीप कुमार टिके सिंह टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रदीप उरांव सचिव दिलीप उराव मिथिलेश उरांव कोषाध्यक्ष संदीप उरांव रोहित उरांव संरक्षक जगदीश उरांव बुधन उरांव सुनील उरांव रूपन गंझू बालेश्वर उरांव समेत अन्य लोग उपस्थित थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *