
आदित्यपुर। आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी मेला 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मेला आगामी 6 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को फुटबॉल मैदान परिसर में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वदेशी विकास परिषद से जुड़े सभी सामान्य सदस्य, कार्यकर्ता एवं प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी मेला का उद्देश्य देश में निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देना, स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। मेला आम जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
आयोजकों के अनुसार मेले में स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल, हस्तशिल्प, खादी वस्त्र, आयुर्वेदिक उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। स्वदेशी मेला 2026 को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से मेले में शामिल होकर स्वदेशी आंदोलन को मजबूत करने की अपील की है।
इस अवसर पर मंजू ठाकुर, मनोज सिंह, प्रकाश मेहता, मनोज कुमार सिंह, अमित सिंह , रमेश हांसदा,अजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
