• Fri. Mar 20th, 2026

पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जेएमडी क्लब पेंक बना विजेता 

admin's avatar

Byadmin

Sep 11, 2025

नावाडीह / बोकारो तुलसी प्रसाद

आजाद चंद्रशेखर क्लब पेंक के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच बुधवार को केंदुआडीह और जेएमडी क्लब पेंक के बीच खेला गया। निर्धारित समय पर किसी भी टीम ने गोल नहीं सका अंत में ट्राइबेकर के सहारे जेएमडी क्लब पेंक नेे केंदुआडीह को 03 – 01 से हराकर फाइनल मैच में विजेता रहा

फ़ाइनल खेल में पेंक पहुंच कर डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया एवं किक मारकर उद्घघाटन किया  मुख्य अतिथियों को फूलों का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावनाओं से खेलना चाहिए। खेल में कोई हार जीत नहीं होता हैं,आज हारने वाला टीम दूसरे मैदान पर जीत जाती है

फुटबॉल खेलने से शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता हैं। खिलाडी को प्रत्येक दिन दो घंटा अभ्यास करना चाहिए जिससे खेल के प्रति उसका रूचि बनी रहीं हैं उसका शरीर स्वस्थ रहे

विजेता टीम एवं उप विजेता टीम को कप व स्कूटी देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक निजी सचिव संजय कुमार महतो,जेएलकेएम के जिला सचिव खागेंद्र महतो, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो,खेल समिति अध्यक्ष टुकामन महतो,उपाध्यक्ष अजीज अंसारी,सचिव तौफीक अंसारी,कोषाध्यक्ष जानकी महतो,उप सचिव रूपेंद्र कुमार महतो,उप कोषाध्यक्ष प्रकाश महतो, संतोष महतो आदि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *