• Sat. Apr 4th, 2026

रामनवमी सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर हुआ पुलिस का फ्लैग मार्च

admin's avatar

Byadmin

Apr 5, 2025
crescent ad

 

केंदुआ।रामनवमी के अवसर पर केंदुआडीह, पुटकी थाना, लोयाबाद थाना ,जोगता थाना एवं भागा बांध ओपी क्षेत्र में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था महोदय के निर्देशन पर पुटकी अंचलाधिकारी विकाश आंनद के नेतृत्व में पुलिस बाईक सवार फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च केंदुआडीह थाना से शुभारंभ होकर मटकुरिया चेकपोस्ट ,काली बस्ती ,केंदुआ मछली पट्टी, खटीक मोहल्ला ,कलाली मोड ,हाड़िया पट्टी होते हुए छाता टांड़ बाजार एवं केंदुआ खटाल होकर लोयाबाद ,जोगता, पुटकी बाजार के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया गया।एवं क्षेत्र की जनताओं से रामनवमी का पर्व सौहार्दपूर्ण व शान्ति वातावरण में मनाने का अपील किया गया। इस फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी सह निरीक्षक केंदुआडीह, थाना प्रभारी सह निरीक्षक पुटकी,थानां प्रभारी जोगता,थानां प्रभारी लोयाबाद के साथ समस्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *