• Sat. Apr 11th, 2026

फर्जी “PRESS” गाड़ियों पर लगाम जरूरी, शहर में बढ़ता दुरुपयोग चिंता का विषय

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 11, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। शहर में इन दिनों “PRESS” लिखी गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है,
जो अब चिंता का कारण बनती जा रही है। बड़ी संख्या में ऐसे वाहन सड़कों पर देखे जा रहे हैं, जिनका किसी भी मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थान या पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। चाहे वह फोर व्हीलर हो या टू व्हीलर जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग अपनी धाक जमाने और नियमों से बचने के लिए गाड़ियों पर “PRESS” लिखवा रहे हैं।
वहीं, कुछ मामलों में पैसों के दम पर फर्जी प्रेस कार्ड बनवाने की बात भी सामने आ रही है। इससे वास्तविक पत्रकारों की पहचान धुंधली हो रही है और उनकी साख पर भी असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का दुरुपयोग सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकता है।
“PRESS” का नाम लेकर असामाजिक तत्व किसी भी जगह आसानी से पहुंच सकते हैं और घटना को अंजाम देकर बच निकलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में जिला प्रशासन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को इस मामले में सख्ती दिखाने की जरूरत है। केवल अधिकृत और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ही “PRESS” का उपयोग करने की अनुमति दी जाए, साथ ही फर्जी तरीके से इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि इस प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *