
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनी गांव के इंडियन पैट्रोल पम्प के समीप से पुलिस ने एक टाटा सफारी गाड़ी नम्बर BR02T 7973 से 400 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। हालांकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में माली थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की ओर एक उजले रंग की टाटा सफारी गाड़ी से शराब लाई जा रही है। सूचना के आलोक में पुलिस ने वाहन जांच के लिए चेकपोस्ट लगाया गया। जांच के क्रम में टाटा सफारी गाड़ी नंबर BR02T 7973 पहुंची। पुलिस को वाहन जांच करते देख चालक तेजी से वाहन को भगाने लगा। तब पुलिस ने पीछा करना शुरू किया।
पुलिस को पीछा करते देख गाड़ी चालक इंडियन पैट्रोल पम्प के पास वाहन खड़ी कर मौके का लाभ उठाकर भाग गया। वाहन की जांच की गई तो 10 गैलन में लगभग 400 लीटर स्प्रिट मिली। तब वाहन व स्प्रिट को जब्त कर लिया गया। जप्त स्प्रिट व वाहन को थाना लाया गया। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
