• Sun. Feb 15th, 2026

सरायकेला : उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब किया जप्त, 105 पेटी अवैध विदेशी शराब किंग गोल्ड व्हिस्की किया बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 27, 2025

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबासा स्थित एक मकान में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मकान से कुल 105 पेटी अवैध विदेशी शराब किंग्स गोल्ड व्हिस्की – 750 एम एल प्रति बोतल बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 945 लीटर है। इन बोतलों पर फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश अंकित था, जो स्पष्ट रूप से झारखंड राज्य में अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा गया था। साथ ही मौके से एक सुजुकी स्कूटी भी जब्त की गई हैं। घटनास्थल से एक अभियुक्त रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में अवर निरीक्षक नीरज कुमार, सहायक शिवनाथ राम, सहायक अवर निरीक्षक, पुलिस बल एवं प्रतिनियुक्त गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य मौजूद रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *