
सीतामढ़ी, बिहार: – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 की शुरुआत आज जिले के सभी 64 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त वातावरण में हुई। जिला प्रशासन की व्यापक तैयारियों के कारण परीक्षा का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता, जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की थी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया था कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 स्टैटिक दंडाधिकारी, 34 उड़नदस्ता दंडाधिकारी, 10 जोनल और 3 सुपर जोनल दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, वीडियोग्राफी, प्रवेश द्वार पर सघन जांच और 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू की गई है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल और जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी है।
परीक्षा अवधि के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सीतामढ़ी में सक्रिय है। जिलाधिकारी स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी पूरी प्रतिबद्धता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
जिला प्रशासन ने कहा है कि इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 का आयोजन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और कदाचार-मुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाएगा l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
