
शिवहर: बिहार के शिवहर में नाव पलट गयी. घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तिया बागमती नदी घाट की बतायी जा रही है. बागमती नदी की उपधारा में छोटी नाव पलटी है. नाव पर 4 लोग सवार थे, जिसमें 3 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी. एक किशोर अभी भी लापता हैं. एसडीएम अविनाश कुणाल, ट्रैफिक डीएसपी भारत, बीडीओ, सीओ, पुरनहिया थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.

शिवहर में नाव पलटीः घटना के बारे में बताया जा रहा है नाव पर चार लोग सवार थे. सभी नाव से अपने घर के लिए दूसरी तरफ पार कर रहे थे. इसी दौरान नाव डगमगाते हुए पलट गयी. घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गयी. तीन लोग नदी तैरकर अपनी जान बचा लिए, लेकिन एक लापता है. खोताखोरों की टीम शव निकालने के लिए खोजबीन कर रही है. एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है.

एक किशोर लापताः लापता होने वालों में एक किशोर है जिसकी पहचान दोस्तीया वार्ड 12 निवासी कैलाश शाह के 15 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार शामिल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद नदी किनारे लोगों की भीड़ उमड़ गयी है. स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई है. किशोर की तलाश की जा रही है. गोताखोर की मदद से खोजबीन हो रही है.
“दोस्तिया बागमती नदी में चार लोग नाव हादसा का शिकार हुए हैं. जहां तीन लोग तैरकर बाहर निकल गए हैं. वहीं एक 15 वर्षीय युवक अभी तक लापता है. खोताखोर शव निकालने के लिए खोजबीन कर रही है. एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है.” -अविनाश कुणाल, एसडीएम
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
