• Mon. Apr 13th, 2026

ED ने झारखण्ड के 9 ठिकानों पर की छापेमारी, 3.41 करोड़ जब्त

admin's avatar

Byadmin

Dec 16, 2021
crescent ad

रांची। सरावगी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स से संबंधित 75 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को नौ ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की टीम द्वारा की गयी इस छापेमारी में संतोष जैन के आवास से तीन करोड़ रुपये और गौतम मोदी से 41 लाख रुपये जब्त किये गये. ईडी की टीम ने मेन रोड स्थित पोर्ट बेलेयर अपार्टमेंट में तलाशी ली. इसके अलावा कांके रोड स्थित ज्ञान सरावगी के स्काई विला परिसर की भी तलाशी ली गयी और दस्तावेज बरामद किये गये. इसी तरह इलिका एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर, निदेशक संतोष जैन और आकाश अडुकिया के यहां भी तलाशी ली गयी और दस्तावेज बरामद किये गये।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *