
सरायकेला। स्थानीय राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सरायकेला नगर पंचायत के चेयरमैन पद के संभावित उम्मीदवार और प्रसिद्ध समाजसेवी दुर्गा साहु (उर्फ दुर्गेश साहु) ने चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया है। उनके इस फैसले के पीछे सरायकेला राजघराने के प्रति उनकी गहरी निष्ठा और पारिवारिक संबंध बताए जा रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए दुर्गेश साहु ने स्पष्ट किया कि सरायकेला राजा साहब के चेयरमैन पद हेतु चुनाव मैदान में उतरने की खबर के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा:
”सरायकेला राजघराने से हमारे दादाजी के जमाने से ही अत्यंत मधुर और आत्मीय संबंध रहे हैं। उनके सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, इसीलिए मैंने खुद को इस चुनावी दौड़ से अलग कर लिया है।”
समर्थकों का जताया आभार
साहु ने अपने उन तमाम समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने कहा कि समर्थकों के अनुरोध पर ही वे चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में राजघराने के प्रति सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
