• Thu. Mar 19th, 2026

दुर्गा पूजा से पहले धनबाद की सड़कें होंगी चकाचक, NH पर नहीं होगा जाम; प्रशासन ने कसी कमर

admin's avatar

Byadmin

Sep 18, 2025

 

धनबाद: दुर्गा पूजा को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन ने शहर की बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। आज समाहरणालय में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन ने दुर्गा पूजा से पहले सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन का लक्ष्य धनबाद को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इस दौरान सड़कों से बेकार पड़े खंभे, होर्डिंग और अन्य अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया गया।

जाम से निपटने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) को जाम मुक्त रखने के लिए गोविंदपुर और राजगंज में क्रेन तैनात रहेगी, जो अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटाएगी। नगर निगम क्षेत्र में भी जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों और स्ट्रीट वेंडर्स दोनों को परेशानी न हो।

इसके अलावा, पूजा समितियों को भी सहयोग देने के लिए प्रत्येक अंचल में कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी पंडालों का दौरा कर पार्किंग और साफ-सफाई की व्यवस्था देखेगी। सुरक्षा के लिहाज से थाना प्रभारियों के साथ मिलकर भ्रमण किया जाएगा।

बैठक में सड़क सुरक्षा पर भी जोर दिया गया। ओवर स्पीडिंग और बिना हेलमेट/लाइसेंस के वाहन चलाने वाले नाबालिगों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया। साथ ही, ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे सभी जर्जर सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करें और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को जल्द से जल्द ठीक कराएं।

बैठक में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित कई महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने मिलकर शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *