

धनबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद जिला समिति ने आज एक बधाई संदेश जारी कर डॉ. नीलम मिश्रा को झामुमो में केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट सदस्य के रूप में पुनः मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ. नीलम मिश्रा संगठन की एक कर्मठ, जुझारू और समर्पित नेत्री के रूप में जानी जाती हैं।
जिला समिति ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. मिश्रा की यह नियुक्ति पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक मजबूती को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका को दर्शाती है। समिति ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मिश्रा पुनः अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक, पारदर्शिता और उत्कृष्टता के साथ करेंगी। उन्हें उम्मीद है कि वे पार्टी के विचारों को राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती से पहुंचाएंगी।

धनबाद जिला समिति ने डॉ. मिश्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनका यह योगदान झामुमो को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

वहीं, झामुमो केंद्रीय समिति द्वारा पुनः केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट सदस्य बनाए जाने पर डॉ. नीलम मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। झामुमो की केंद्रीय सदस्य सह केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मिश्रा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी, आदरणीय केंद्रीय अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन जी, आदरणीय केंद्रीय महासचिव श्री विनोद पांडे जी, श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी सहित सभी केंद्रीय नेताओं का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन पर विश्वास जताते हुए पुनः सौंपी गई है, और यह न केवल उनके लिए बल्कि सभी महिला कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व का विषय है। डॉ. मिश्रा ने दृढ़ संकल्प व्यक्त किया कि वह अपने कार्य के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, जनहितकारी नीतियों और झारखंड की अस्मिता की आवाज को मीडिया के माध्यम से सशक्त रूप से सामने लाती रहेंगी।
डॉ. नीलम मिश्रा को बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष श्री लक्खी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी, कालीचरण महतो, सह सचिव मनोज महतो, तपन तिवारी, रंजीत महतो, संगठन सचिव मनोज रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, सचिव रामू मंगल, राजू प्रमाणिक, बंटी सिंह, मिहिर दत्ता, वकील दास, आकाश रवानी, राजेश तुरी, पूर्व जिला प्रवक्ता समीर रवानी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com