• Tue. Feb 17th, 2026

डॉ महावीर राम मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 1, 2026

आदित्यपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ महावीर राम की स्मृति में रविवार को आदित्यपुर स्थित एनआईटी, जमशेदपुर में ‘डॉ. महावीर राम मेमोरियल कप’ एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन किया गया,

जिसमें बीएमसी मेटल कास्ट की 4 यूनिटों से जुड़ी चार टीमों ने भाग लिया और खेल भावना का प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट में मुख्य रूप से चार टीमों— मेटल कास्ट वारियर, फेरो कास्ट सुपर किंग्स, फेरो कास्ट राइडर्स और प्रकाश लीजेंड्स के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले.

मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर था और हर टीम ने ट्रॉफी जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया. वहीं, विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित भी किया गया. इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन एनआईटी के निदेशक प्रो डॉ गौतम सूत्रधर ने किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन की पाठशाला है. एक सफल खिलाड़ी वही है, जो नियमों का पालन करता है. हमें खेल के इन नियमों को अपने जीवन में भी उतारना चाहिए. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच ही युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार है.” बीएमसी मेटल कास्ट के डायरेक्टर और डॉ महावीर राम के पुत्र दीपक डोकानिया ने आयोजन के पीछे के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि औद्योगिक परिवेश में काम करने वाले कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से तनावमुक्त रखना बेहद जरूरी है.

खेलकूद के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि टीम वर्क की भावना भी प्रबल होती है. इस अवसर पर दीपाली डोकानिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और कंपनी के कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद थे. विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *