• Fri. Mar 6th, 2026

विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने किया उत्क्रमित मध्य विद्यालय विश्रामपुर का दौरा

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 18, 2025

 

 

बड़कागांव। रूम टू रीड के तत्वावधान में संचालित बुनियादी साक्षरता सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत भाषा शिक्षण कक्षा एक एवं कक्षा दो का अवलोकन करने हेतु भारत से बाहर के देशों के सदस्यों एवं दिल्ली की टीम ने रूपक चौहान जी के नेतृत्व में उत्क्रमित मध्य विद्यालय विश्रामपुर का दौरा किया।प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में लगभग तीन घंटे बिताए और बच्चों के साथ बातचीत कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पठन-पाठन क्षमता का जायजा लिया और शिक्षकों से शिक्षण विधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में भाषा कौशल का विकास हो रहा है और वे अब बेहतर तरीके से पढ़ और लिख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के दौरों से शिक्षकों को भी नई-नई शिक्षण विधियों के बारे में जानने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर बीआरपी धनंजय दास, प्रखंड समन्वयिक निशांत कुमार, सहायक अध्यापक, युगेश्वर प्रसाद, अनुज कुमार एवं बेबी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *