
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। मेयर पद से लेकर वार्ड पार्षद तक के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
इसी क्रम में वार्ड संख्या 6 से पूर्व पार्षद ममता बेज एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं और पूरे जोश के साथ जनता से समर्थन मांग रही हैं। ममता बेज का चुनाव क्रम संख्या 4 है और उनका चुनाव चिन्ह मोतियों का हार है। जनसंपर्क अभियान के दौरान वे घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं,
उनकी समस्याओं को सुन रही हैं और अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दे रही हैं। स्थानीय लोगों से मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद से उत्साहित ममता बेज ने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है, जो आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान वार्ड में कई मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए गए।
कुछ कारणों से जो विकास कार्य अधूरे रह गए, उन्हें पूरा करना अब उनकी पहली प्राथमिकता होगी। ममता बेज ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें एक बार फिर सेवा का अवसर देती है, तो वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड संख्या 6 को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करना है, जहां बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी को परेशान न होना पड़े।
जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उनके समर्थन में नजर आए। कई लोगों ने उनके पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए दोबारा उन्हें जीत दिलाने का भरोसा भी जताया। चुनावी माहौल में ममता बेज का सक्रिय जनसंपर्क अभियान वार्ड में चर्चा का विषय बना हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
