
आदित्यपुर। युवा जनशक्ति मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को आदित्यपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने की। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हालात और विश्व शांति के मुद्दे पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अभय झा ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों और रवैये के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इससे कई देशों में आर्थिक संकट और अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने विश्व शांति बनाए रखने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय नेताओं से एक मंच पर आकर युद्ध और तनाव के खिलाफ पहल करने की अपील की। युवा जनशक्ति मोर्चा ने इस मुद्दे के विरोध में रविवार 15 मार्च 2026 को संध्या 5 बजे आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। संगठन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहयोग दें, ताकि विश्व शांति का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके। बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान प्रभारी नीरज साहू, महासचिव विकास सिन्हा, प्रभात सिंह चौहान, अजित यादव, किट्टू दास, विष्णु वावरी, कृष्णा वावरी, मणिकांत सिंह, दिव्यांशु झा, रोहन झा, सूरज झा, शिव वर्मा, मितेश राज, कोल्हान महिला अध्यक्ष श्रीमती मुकुल महत्ता, हेमंत शर्मा, नितेश झा और प्रमुख सलाहकार जगदीश नारायण चौबे उपस्थित रहे.कार्यक्रम की जिम्मेदारी किट्टू दास, अजित यादव, विष्णु वावरी और दिव्यांशु झा को सौंपी गई है, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास सिन्हा करेंगे। संगठन के सभी इकाई अध्यक्षों से कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
