नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

crescent ad

नवीनगर थाना क्षेत्र के बड़वान गांव में पुनपुन नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बड़वान गांव निवासी इजहार अंसारी के 4 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एकराम अंसारी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चा पुनपुन नदी में किसी तरह डूब गया था। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

जिसकी सूचना नवीनगर थाना पुलिस को भी दी गई। स्थानीय गोताखोरों व पुलिस की सहायता से खोजबीन शुरू की गई काफी मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक बच्चा घर के आगे नदी के पास खेल रहा था, इसी क्रम में वह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाने का भरपुर प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुका थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। वहीं पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुनपुन नदी में डूबने से एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

admin's avatar

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *