• Sun. Apr 12th, 2026

आपसी विवाद में कड़ाही में खौलता मिठाई का रस उड़ेला,दो लोगों की स्थिति गंभीर

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 9, 2024
crescent ad

 

 

बिहार में कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में पहले के विवाद को लेकर मोहम्मद शहंशाह,मोहमद इम्तियाज और मोहमद प्यारे नाम के व्यक्तियों ने पोठिया बाजार में स्थित मनिहारे की दुकान में घुसकर मोहम्मद जाकिर और मोहमद नसीम पर जानलेवा हमला कर दिया। वहां खड़े प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ हमलावरों ने पास ही के हलवाई की दुकान से गर्म मिठाई का रस लेकर उनपर उड़ेल दिया,जिससे मोहमद जाकिर और मोहमद नसीम बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा कि दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है और यह तीनो जान से मारने की नीयत से दूसरे पक्ष पर गर्म मिठाई का रस उनपर उड़ेल दिया। जिसके बाद आनन-फानन में झुलसे दोनों शख्स को फल्का स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां से उन्हें कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही दोनों पीड़ितों में से एक पीड़ित के पुत्र मोहमद आजाद द्वारा पोठिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है,लेकिन आवेदन देने के बावजूद पो


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *