• Sun. Mar 8th, 2026

केरेडारी पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 21, 2024

 

 

बड़कागांव:बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि 20 दिसंबर 2024 को देर रात 10:00 बजे केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम डंबाबागे के डंबाबागे स्टाफ होटल के पास खड़ा एक हाइवा के पास कुछ लाइट जला कर हरकत कर रहे थे। जिसपर केरेडारी थाना के रात्रि गश्ती कर रहे एसआई टिंकू कुमार सिंह की नजर पड़ी और देखा कि सड़क किनारे खड़े हाइवा नंबर OD 09वि 4048 का टायर खोल रहा है। जैसे ही पुलिस को आता देख सभी लोग भागने लगे उसमें से दो व्यक्ति रात का अंधेरा का फायदा उठाकर खेत की तरफ भाग गए एवं एक व्यक्ति बगल में खड़े बोलेरो को लेकर भागने का प्रयास करने लगा तो गश्ती दल ने एक व्यक्ति और पूर्व से बोलेरो में बैठे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। बोलेरो का जांच करने पर बोलोरो गाड़ी में टायर खोलने का एक प्रेशर जक लगभग 20 केजी का पाया। उक्त दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम शेखर कुमार पिता महावीर महतो ग्राम जमीनडीह थाना सीकरी ओपी,नंदकिशोर कुमार पिता सुरेश महतो ग्राम थाना सीकरी ओपी का बताया। तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा केरेडारी थाना कांड संख्या 214/24 303(2) / 317(2)/60(a) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों के न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में आगे एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि उक्त दोनों अभियुक्त का आपराधिक मामलों की भी गहन पूर्वक जांच की जा रही है।

इसके अलावा अभियुक्त के पास एक महिंद्रा बोलेरो Jh10 बीएस 8589 सहित चका खोलने का 32 नंबर का गोटी रेंज एक पीस, शिकंजा वजन करीब 5 किलोग्राम 32 नंबर चक्का नट 6 पीस, करीब 2 फीट लंबा एक रड, प्रेशर जैक दो पीस वजन 20 किलोग्राम को जप्त किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से एसआई टिंकू कुमार सिंह, एएसआई मुकेश कुमार उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *